इंदौर पांच दिनी खाटू श्याम पाटोत्सव 1 से 5 दिसंबर तक खाटू श्याम सरकार मंदिर स्कीम नंबर 136 कबीटखेड़ी रोड पर होगा। इसमें निशान यात्रा, नानी बाई का मायरा, छप्पन भोग, भजन संध्या सहित कई कार्यक्रम होंगे।
आयोजन समिति के सुभाष सिंह हाड़ा और संदीप गर्ग ने बताया पहले दिन 1 दिसंबर को गणेश पूजन, मंडल पूजन, देवता स्थापना, निशान यात्रा के आयोजन होंगे। सुबह 11 बजे बावड़ी वाले हनुमान मंदिर से स्कीम नंबर 78 से यात्रा निकाली जाएगी। 2 दिसंबर को नानी बाई के मायरे की कथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
खाटू श्याम का दरबार मंडली सहित प्रस्थान की कथा
इसमें नरसी चरित्र, प्रभु भोलेनाथ से भेंट एवं महारास दर्शन होंगे। कथा के दूसरे दिन 3 दिसंबर को नानी बाई के मायरे की सूचना एवं संत मंडली सहित प्रस्थान की कथा होगी। तीसरे दिन 4 दिसंबर को कथा में भगवान का आगमन एवं भात भरने की कथा होगी।
कथा वाचन पंडित विष्णुदत्त शर्मा के मुखारविंद से होगा। शनिवार 5 दिसंबर को शाम 4 बजे बाबा खाटू श्याम का महाभिषेक होगा। इसके बाद भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। भजनों की प्रस्तुति मुंबई के भजन गायक आशु वर्मा देंगे।
यह भी पढ़े : ड्राइवर ने सिपाही को बोनट पर घसीटा कार रोकने की कोशिश की