भोपाल। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान- शुद्र को शुद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सीहोर में एक कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि राष्ट्रहित में क्षत्रियों को अधिक संख्या में बच्चे पैदा करना चाहिए। देश की रक्षा के लिए संतान पैदा कीजिए और उन्हें सैनिक बनाइए।
उन्होंने एक बार फिर समाज की वर्ण व्यवस्था को लेकर अजीब तर्क देते हुए कहा है कि हमारे धर्म शास्त्रों में चार वर्ण तय किए गए है। क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो तो बुरा नहीं लगता। ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो बुरा नहीं लगता। वैश्य को वैश्य कह दो बुरा नहीं लगता। शुद्र को शुद्र कह दो बुरा लग जाता है. कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते। कारण क्या है? यह उनकी ना समझी है। साध्वी ने आरक्षण को लेकर कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण हो। जो गरीब हैं। उनको आरक्षण मिले।
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा पश्चिम बंगाल में आएगा हिंदू राज
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है। कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में हार का अहसास हो गया है। इसलिए वो हताश हैं, कुंठित हैं। उन्होंने आगे कहा कि ममता जान गई हैं कि उनका शासन अब प्रदेश में खत्म हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमले को लेकर साध्वी ने कहा कि वह पागल हो गई हैं।
ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं। उनको समझ आ गया है कि बंगाल में हिन्दू शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। वे इसे अलग करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। किसान आंदोलन को लेकर साध्वी ने कहा कि इसमें देश विरोधी लोग शामिल हैं। जो आंदोलन में शामिल होकर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।
यह भी पढ़े : अमित शाह के घर पर धरना देने जा रहे थे AAP विधायक, पुलिस ने पकड़ा