पूरे देश में कॉन्ग्रेस सहित सभी विपक्षी दल मिल कर अराजकता का माहौल बनाने की चाहत में किसान आंदोलन’ के जरिए मोदी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में लगे हुए हैं। और इसीलिए फ्लॉप रहा भारत बंद’ बुलाया गया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है।
जिसके बाद सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। मंगलवार (दिसंबर 8, 2020) की शाम 7 बजे राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेताओं से अमित शाह मुलाकात करेंगे। राकेश टिकट इसके लिए दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 13-14 प्रतिनिधि आज शाम 7 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर खुलवा दिया है।
फ्लॉप रहा ‘भारत बंद शाम 7 बजे अमित शाह करेंगे किसानों से मुलाकात:
साथ ही, वह अन्य किसान संघों से बात करने के लिए सिंघू सीमा रवाना हो गए हैं। कई राज्यों में भारत बंद का कोई असर नहीं है और लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें खुली रखी हैं। त्रिपुरा में भी सभी दुकानें व बाजार खुले रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। दक्षिण भारत में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपद्रव किया। पुडुचेरी में DMK और कॉन्ग्रेस ने मिल कर विरोध प्रदर्शन किया।
जहाँ तक दिल्ली की बात है, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) सतीश गोलचा ने बताया है कि राजधानी में सबकुछ सामान्य है और शांति-व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि यातयात सामान्य है और बाजार खुले हैं। हालाँकि, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली सदर बाजार में भी चहल-पहल रही। वहीं मुंबई में यातायात पूर्ववत रहा। यहाँ दुकानें खुली रहीं और लोग काम पर भी गए।
यह भी पढ़े : गजमार्क फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई, एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज